Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Power Corporation loses lakhs in the game of readings

Banda News: रीडिंग के खेल में पावर कारपोरेशन को लाखों की चपत

Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation loses lakhs in the game of readings
बांदा। घटिया मीटर की सप्लाई करने वाली फर्म को पावर कारपोरेशन ने डिबार कर दिया है, पर यहां मीटरों से कमाई और उपभोक्ताओं के शोषण का खेल जारी है। बिजली विभाग की लैब में मीटरों को खराब या फुंका बताकर मनमानी रीडिंग थोपने के बाद इसे दुरुस्त करने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही हैं। लैब के संविदाकर्मी से लेकर अभियंता तक की हिस्सेदारी बताई जा रही है। उधर, बिजली चोरी में लंबी रकम का नोटिस जारी कर सेटिंग के बाद मामूली रकम जमा कराने का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायतों और जांच के बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने हाल ही में 10 हजार से ज्यादा घटिया मीटर लगाने वाली फर्म को तीन साल के लिए डिबार घोषित कर प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन बांदा में मीटरों के खेल में बिजली विभाग चांदी काट रहा है। इससे सैकड़ों उपभोक्ता शोषण का शिकार हो रहे हैं। लैब में मीटरों की तकनीकी जांच के नाम पर मनमानी रीडिंग दिखाकर हजारों और यहां तक कि लाख रुपये तक की बिलिंग कर दी जाती है। फिर इसे दुरुस्त करने के लिए उपभोक्ता से उगाही का खेल शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

लैब के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर संबंधित सब स्टेशन के अभियंता तक इसमें शामिल हैं। बिल की रकम आधी या इससे भी कम करके नाममात्र के रुपयों की रसीद उपभोक्ता को पकड़ा देते हैं। लैब और सब स्टेशन की यह टीम हर माह लाखों रुपये कमा रही है। लैब के अभिलेखों की जांच से बड़ा खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुंक गए मीटर में भी दिखा दी रीडिंग
शहर के हुसैनगंज की वृद्ध महिला उपभोक्ता का मीटर जल गया। मीटर बदल कर विभाग ने जो सीलिंग प्रमाण पत्र दिया है, उसमें स्पष्ट लिखा है कि मीटर पूरी तरह जल गया है, लेकिन फुंके मीटर में भी लैब को रीडिंग नजर आ गई। 7586 यूनिट दिखाकर 40 हजार से ज्यादा का बिल बना दिया है।

85 हजार का नोटिस, 10 हजार में रफा-दफा

शहर के नजदीक कनवारा गांव में टीम ने एक उपभोक्ता को बिजली चोरी करते पकड़ा। एंटी पावर थेप्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराकर उपभोक्ता को 85,228 रुपये जमा करने का नोटिस जारी कर दिया। बाद में छह मई को अधिशासी अभियंता (नगरीय) ने थाने को पत्र भेज दिया कि उपभोक्ता ने दो किस्तों में 10,191 रुपये जमा कर दिए हैं। अब कोई धनराशि शेष नहीं है। इसी के साथ मामला रफा दफा हो गया। जमा राशि से ज्यादा उपभोक्ता से ऐंठ लिए गए।


वर्जन-
-लैब संबंधी शिकायत मामलों में संबंधित अधिशासी अभियंता और एसडीओ से बात की है। उपभोक्ताओं के बिलों की गड़बड़ियां ठीक करने के लिए कहा है। उपभोक्ताओं से कोई गलत वसूली नहीं होने दी जाएगी। -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता (नगरीय खंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed