फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Post mortem of woman's remaining organs

Banda News: महिला के बचे अंगों का हुआ पोस्टमार्टम

Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of woman's remaining organs
बांदा। कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे डंपर की टक्कर से महिला किसान की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि महिला के अंग सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस ने बचे शरीर व मांस को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम कराया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ग्योरा मुगली गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने व मुआवजा के लिए झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटा तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम व मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया था।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव निवासी रज्जन (50) शनिवार की दोपहर अपने खेत देखकर वापस पैदल घर जा रही थी। तभी सामने से आए डंपर ने उसे चपेट में लेकर उसे कुचलते हुए निकला था। महिला किसान डंपर में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसट जाने से उसके शरीर के अंग सड़क पर बिखर गए थे। पोस्टमार्टम हाउस में रविवार को उसके पुत्र मुजीब ने बताया कि वह चार भाई थे। एक भाई अनीस की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पिता स्व. जुम्मन की सात साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो भाई इदरीश व रफीक दिल्ली में रहकर पल्लेदारी करते हैं। उनके पास चार बीघा जमीन है। खेती का काम मां देखती थीं। उनके दो बहनें भी हैं। पुत्र की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर को पुलिस ने मटौंध थाने में खड़ा करा लिया है। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद जागा विभाग, बना स्पीड ब्रेकर
बांदा। हादसे के बाद जागे अधिकारियों ने डीएम के आदेश पर अछरौड तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया है। बांदा से महोबा रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25) में 16 दिसंबर को ग्योरा मुगली तिराहे पर डंपर से कुचलकर महिला किसान की मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर सड़क में स्पीड बेकर बनाए जाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि स्पीड ब्रेकर न होने से आए दिन हादसे हो रहे है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को अछरोड व गोयरा मुगली चौराहे पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया है। अवर अभियंता रिपुसूदन ने बताया कि स्पीड ब्रेकर बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed