फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   political leaders blamed police, not given honour to us

नेताओं ने पुलिस से रोया सम्मान का रोना

Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
political leaders blamed police, not given honour to us

कानून व्यवस्था पर विचार और सुझाव जानने के लिए डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में नेता पुलिस से मान-सम्मान न मिलने का रोना रोते रहे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल समेत कई मुद्दों पर सलाह-मशविरा किया। कुछ नेताओं ने वाहन चेकिंग रोजाना किए जाने की पैरवी की तो कुछ ने ओवरलोड वाहनों के चालान पर जोर दिया। नेताओं को मलाल था कि थानों में उन्हें सम्मान नहीं मिलता।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष से लेकर दरोगा तक सीधे मुंह बात नहीं करते। ऐसे में अक्सर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। कुछ नेता अपने सम्मान के लिए कुछ ज्यादा ही भावुक हो गए, जिन्हें डीआईजी ने भरोसा दिलाया कि जन प्रतिनिधियों को पुलिस पूरा सम्मान देगी। ऐसा न करने वाले पुलिसकर्मी दंडित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर, अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी समेत जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन विनोद जैन, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बसपा), बालमुकुंद शुक्ला (भाजपा), अखिलेश शुक्ला (कांग्रेस), सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, जिला महासचिव राजेंद्र यादव, सदर विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed