फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   political

पीएम मोदी व प्रियंका के बाद आज अखिलेश की दस्तक

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
political
बांदा। नवंबर के दूसरे पखवारे से चित्रकूटधाम मंडल में चढ़ा सियासी पारा दिसंबर के आगाज में भी रंग दिखाएगा। इस सियासी हलचल का केंद्र वीर भूमि महोबा बनी हुई है। धर्म नगरी चित्रकूट और मंडल मुख्यालय बांदा भी हलचल में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मंडल में दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

पहली दिसंबर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10:45 बजे हेलीकाप्टर से बांदा आएंगे। यहां जीआईसी ग्राउंड में जनसभा संबोधन के बाद विजय रथ पर सवार होकर नेशनल हाईवे से महोबा जाएंगे। वहां भी जनसभा संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर सपाइयों ने अपनी ताकत और जनाधार दिखाने की ताकत झोंक दी है। पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और विजय रथ यात्रा मार्ग होर्डिंग्स से पट गया है। इनमें ज्यादातर टिकट दावेदारों की हैं।
विज्ञापन

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा में जनसभा की थी। इसके दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद किया था। 27 नवंबर को प्रियंका गांधी भी वीर भूमि महोबा पहुंची और प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मंडल में अभी यह सियासी माहौल ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब पहली दिसंबर बुधवार को अखिलेश यादव दस्तक दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर जीआईसी ग्राउंड जनसभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। बांदा के अलावा चित्रकूट की भी पुलिस इसमें शामिल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की फ्लीट आने पर कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया जाएगा। जनसभा की वाहन पार्किंग जेएन डिग्री कालेज ग्राउंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed