फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police traffic rules in the school

पुलिस की पाठशाला में ट्रैफिक नियमों का पाठ

Tue, 27 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 27 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police traffic rules in the school
पुलिस की पाठशाला में ट्रैफिक नियम बताते टीएसआई महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘मैं कभी यातायात नियमों को नहीं तोड़ूंगा। हमेशा बाएं चलूंगा और सभी को हेलमेट के लिए प्रेरित करता रहूंगा।’ यह शपथ मंगलवार को लगभग डेढ़ हजार छात्रों ने पुलिस की पाठशाला में ली। शिक्षकों और यातायात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित सफर और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। शिक्षकों व छात्रों ने ‘अमर उजाला’ की इस मुहिम को सराहा और साथ निभाने का वादा किया।

विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुबह पुलिस की पाठशाला लगी। यातायात निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि जब आप घर से निकलते हैं मां-बाप आपकी कुशलता की दुआ करते हैं। उनकी इस दुआ पर खरे उतरिए। सड़क पर हमेशा बाएं चलें। जल्दबाजी में भीड़ के समय साइकिल व दोपहिया वाहन इधर-उधर से न निकालें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। अपने घर के लोगों को भी यही बताएं।
विज्ञापन


ट्रैफिक कांस्टेबिल मोहम्मद शरीफ ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने उनसे कुछ सवाल पूछे। जैसे ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जुर्माना या सजा का क्या प्रावधान है ? ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) महेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के अनुपालन में बांदा के युवा आगे हैं। वह सहयोग भी करते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करके खुद को सुरक्षित रखें और जुर्माना और चालान की कार्रवाई से बचें। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने करने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबिल अजय कुमार, नदीम, कृष्ण कुमार सहित उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद पांडेय, दिनेश प्रसाद, प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, रमेशचंद्र, सोनिया सिंह, अर्चना शुक्ला, सत्येंद्र कुमार आदि ने भी छात्रों को यातायात नियमों की सीख दी। ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रदीप द्विवेदी और पंकज शर्मा ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed