{"_id":"67b9fa005c78dcdbdb0a424c","slug":"police-raid-on-gambling-den-three-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1006-122566-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अतर्रा। थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम पुनाहुर में गोशाला के पास पिछले कई महीनों से जुए का अड्डा संचालित हो रहा था। शुक्रवार देर शाम बिसंडा थाना पुलिस ने छापामार कर तीन जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि 12 से अधिक जुआरी मौके से भाग निकले। पुलिस ने पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
गौरतलब हो कि गोशाला के समीप काफी समय से जुए का अड्डा संचालित हो रहा था। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की। तीन जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तमाम जुआरी मौके से भाग निकले।
जुआ खेलने के लिए बिसंडा और आसपास के गांवों से लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचते थे। गांव में लंबे समय चल रहे जुए के अड्डे की खबर अमर उजाला के 10 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। सूत्रों की मानें तो जुए के अड्डे से पुलिस की छापेमारी के दौरान गांव का चौकीदार अपनी साइकिल छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।