{"_id":"5f5917a18ebc3e437019c97f","slug":"police-ne-jaam-hataya-banda-news-knp5816954113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए हाईवे किया जाम, पुलिस ने जबरन हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए हाईवे किया जाम, पुलिस ने जबरन हटाया
विज्ञापन
अतर्रा में हाईवे पर जाम लगाए किसानों को समझाती पुलिस।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। क्रय विक्रय सहकारी समिति में बुधवार को खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस भी फंस गई। तहसीलदार और थाना इंस्पेक्टर से किसानों की नोकझोंक हुई। जाम न खत्म करने पर पुलिस ने किसानों को जबरन हाईवे से हटा दिया और सहकारी समिति ले गए। वहां टोकन से खाद वितरित कराई।
बुधवार को सुबह से किसानों की भीड़ सहकारी समिति में मौजूद थी। इनमें बहुत से किसान वह भी थे जो दो दिन से टोकन लिए भटक रहे थे। किसानों ने खाद लदे ट्रक को घेर लिया और बोरियां खींचने का प्रयास किया। इस पर समिति के केंद्र प्रभारी द्वारा घुड़की देने पर किसानों का हुजूम नारेबाजी करता हुआ बदौसा रोड पर बांदा-चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गया। किसानों के साथ राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हो गए। जाम लगाने से दोनो तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। एंबुलेंस और रोडवेज समेत अन्य वाहन जाम में फंस गए। तकरीबन एक घंटे जाम चलने के बाद तहसीलदार विजय प्रताप सिंह व कोतवाली निरीक्षक दीपक पांडेय दल बल के साथ पहुंचे, और किसानों को खाद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन किसान टस से मस नहीं हुए। सरकार विरोधी तथा पुलिस विरोधी नारे लगाते रहे। पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को सड़क से हटाया और आवागमन चालू कराया। दोनों अधिकारियों ने अपने सामने किसानों को टोकन दिलाया और खाद वितरित कराई। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडे ने कहा कि किसानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम जेपी यादव ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भड़का कर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को नेशनल हाईवे जाम करने शांति ब्यवस्था बिगाडने तथा सोशल डिस्टेसिंग नियम का उल्लंघन करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।
.
खाद किल्लत से निजात की मांग
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि केंद्रों में एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों को दिनभर लाइन में लगना पड़ रहा है। यह भी आरोप लगाया कि आधार केंद्रों में अवैध वसूली हो रही है। चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।