फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,jail,mla,banda,punjab armary

गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को 60 दिन का न्यायिक रिमांड

Tue, 13 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
police,jail,mla,banda,punjab armary
बांदा। बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की यहां जेल से कई जनपदों की अदालतों में वर्चुअल पेशी का सिलसिला जारी है। पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल में शिफ्ट होने के बीते सात दिनों में मऊ, मोहाली और लखनऊ की अदालतों में ऑनलाइन पेशी कराई गई है। मंगलवार को मुख्तार अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ की गैंगस्टर अदालत में ऑनलाइन पेश किए गए। स्थानीय पुलिस ने अर्जी दी कि आरोपी को व्यक्तिगत रूप से तलब किया जाए।
विज्ञापन

मुख्तार के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। अदालत ने पुलिस की अर्जी खारिज करके मुख्तार को 60 दिनों का न्यायिक रिमांड दे दिया। अगली पेशी 11 जून को होगी। बाहुबली विधायक ने मऊ गैंगस्टर कोर्ट से कहा कि जेल में उन्हें नियमों के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं दी जा रहीं हैं। अदालत ने बांदा जेल अधिकारियों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीते बुधवार को रोपड़ (पंजाब) से बांदा जेल आए मुख्तार अंसारी जेल की बैरक 16 में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पेशी में मुख्तार ने मऊ की गैंगस्टर अदालत से शिकायत की कि जेल मेन्यूअल के अनुसार उन्हें जेल में व्यवस्था नहीं की जा रही है। कहा कि मेडिकल चेकअप के अनुसार उन्हें तकिया, हाई बेड, कुर्सी, कूलर और फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्तार के अधिवक्ता दरोगा सिंह के मुताबिक, अदालत ने बांदा जेल प्रशासन को यह सब सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed