फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,girl,loan,market,banda

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
police,girl,loan,market,banda
बबेरू (बांदा)। एकलौती बेटी की डोली उठने से पहले पिता की बृहस्पतिवार को अर्थी उठ गई। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी का सामान लेने बाजार जा रहा था। घटना से घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी मूलचंद यादव (45) बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से बबेरू बाजार जा रहा था। टोला कलां गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। मूलचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे लोडर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि 26 अप्रैल को बेटी अंजना की शादी तय थी।
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के लिए पति सामान लेने बबेरू जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। माया ने बताया कि पति मूलचंद परदेस में ईंट पाथते थे। बेटी की शादी के लिए 20 दिन पहले ही घर लौटे थे। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। नजदीकी मेहमान भी आने लगे थे। शादी का सामान खरीदने के लिए कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था, लेकिन हादसे से सारी खुशियां गम में बदल गईं। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
समय पर इलाज न मिलने से शिशु की मौत
नरैनी (बांदा)। इलाज के अभाव में शिशु की मौत हो गई। दंपति ने आरोप लगाया कि समय पर ऑक्सीजन न मिलने से मौत हुई। इसके पूर्व भी उसके दो बच्चे खत्म हो चुके हैं। कोतवाली क्षेत्र के छनिहा पुरवा (जमवारा) निवासी मूलचंद अपनी पत्नी सुनैना के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर अपने 21 दिन के शिशु को लेकर सीएचसी आया था। गंभीर बीमार बेटे के इलाज के लिए दंपती लगभग आधे घंटे अस्पताल में डॉक्टरों को खोजता रहे, लेकिन जब तक डॉक्टर इलाज शुरू करते उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि शिशु को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। समय पर ऑक्सीजन मिल जाती तो जान बच सकती थी। मां सुनैना ने बताया कि इसके पूर्व भी दो संतानों की जान जा चुकी है। सीएचसी के डॉ. देवेंद्र राजपूत ने बताया कि उन्होंने जब तक बच्चे को देखा मौत हो चुकी थी। (संवाद)

इंसेट---
बैंक आई वृद्धा की गिरकर मौत
नरैनी (बांदा)। बैंक रुपये निकालने आई वृद्धा की गिरकर मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। शहर कोतवाली के मर्दननाका निवासी कुसुमिया (60) अपने नाती राहुल शिवहरे के साथ बृहस्पतिवार को यहां इंडियन बैंक रुपये निकालने आई थी। तभी वह चक्कर आने पर गिर गई। नाती उसे रिक्शा में लेकर सीएचसी पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने कुसुमिया को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed