{"_id":"605b783d8ebc3ee61e7ce1f8","slug":"police-fir-truck-banda-mobile-banda-news-knp6196967200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के माटा गांव में ढाबे में रुके चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर चार नकाबपोश बदमाश ट्रक लूट ले गए। उनके मोबाइल छीन लिए। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक बरामदगी और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
22 मार्च की रात ट्रक चालक कमलेश (कालिंजर) व क्लीनर अभिषेक (अतर्रा) फतेहपुर से ट्रक लेकर कबरई (महोबा) गिट्टी लेने जा रहे थे। रात ज्यादा होने पर वह माटा गांव में बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे में रुक गए और खाना खाने के बाद ट्रक में सो गए। मंगलवार को तड़के करीब एक बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश ट्रक में घुस गए और चालक व क्लीनर को बंधक बना लिया। ट्रक बबेरू की ओर ले गए। सिमौनी नाले के पास बदमाशों ने दोनों को उतार दिया और ट्रक लेकर भाग निकले। उनके मोबाइल भी छीन ले गए।
दोनों किसी तरह पचनेही गांव पहुंचे और देहात कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने तिंदवारी थाना और बबेरू कोतवाली को सूचना दी लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके। न ही ट्रक मिला। ट्रक मालिक की तहरीर पर तिंदवारी थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।