{"_id":"60e1f5f08ebc3e297d420bed","slug":"police-disclosed-theft-after-one-and-a-half-months-banda-news-knp6382766178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डेढ़ माह बाद किया चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डेढ़ माह बाद किया चोरी का खुलासा
विज्ञापन
अतर्रा। बदौसा थाना पुलिस ने लगभग डेढ़ माह बाद चोरी का खुलासा कर दिया है। चोरी के जेवर और नगदी समेत छह चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, चोरी हुए जेवरों का बंटवारा करते समय गिरफ्तार किया गया है।
थाना क्षेत्र के भदावल गांव में 8 मई को चोरों ने अजय नारायण त्रिपाठी के घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी की थी। गृहस्वामी ने पांच लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरों की सुरागरसी शुरू कर दी। रविवार को सुबह पुलिस ने बागै नदी के टीले पर दबिश देकर भदावल गांव निवासी ओमनारायण त्रिपाठी, चुन्नू उर्फ बच्छराज, मोती उर्फ रामचरित यादव, हीरालाल वर्मा, बिट्टन उर्फ बिट्टी देवी और बिसंडी गांव निवासी कैलाश वर्मा उर्फ लल्लन को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से सोने-चांदी के जेवर और 21 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोने-चांदी के जेवरों का बंटवारा कर रहे थे। तभी दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष अकरम और उप निरीक्षक कन्हैया लाल, कृष्ण देव तिवारी व राधेश्याम के प्रयासों से चोरी का खुलासा हुआ। सीओ आनंद पांडेय ने भी टीम की सराहना की है।