{"_id":"60202ecb8ebc3e4a1561c374","slug":"police-demand-rupees-information-banda-banda-news-knp6105023191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना
विज्ञापन
बांदा। जन सूचना अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना न देने पर राज्य सूचना आयोग ने बबेरू क्षेत्र के समगरा गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया है। यह उनके वेतन से काटने के आदेश दिए गए हैं। बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने जुलाई 2019 में समगरा गांव में विकास कार्यों से संबंधित चार सूचनाएं मांगी थीं। ग्राम पंचायत सचिव ने सूचनाएं नहीं दीं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के यहां अपील की, लेकिन वहां से भी सूचना नहीं मिली। इस पर प्रमोद ने पिछले वर्ष अप्रैल माह में राज्य सूचना आयोग में अपील की। सुनवाई के दौरान वहां ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित रहे और न ही सूचनाएं दीं। आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा था। इसके बाद भी सूचनाएं नहीं दी गईं। न ही आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। आदेश दिया कि यह जुर्माना राशि उनके वेतन से काटी जाए। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-12-विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के चित्रकूटधाम जोनल इकाई के नए पदाधिकारी।
मंडल के जोन की जूनियर इंजीनियर इकाई गठित
एई मोहम्मद सिद्दीक अहमद जोनल अध्यक्ष बने
पुरानी कार्यकारिणी भंग करके नए सिरे से चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर की बांदा इकाई के वार्षिक चुनाव में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई। नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन हुआ। जोनल अध्यक्ष पद पर मोहम्मद सिद्दीक अहमद मनोनीत किए गए।
छावनी स्थित एक होटल में रविवार को हुए चुनाव में चित्रकूटधाम मंडल/जोन के चारों जिलों से संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। जोनल उपाध्यक्ष धीरज कुमार भास्कर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन चौधरी और सचिव राजेश श्रीवास मनोनीत हुए। वित्त सचिव रजनेश, लेखा निरीक्षक प्रदीप गुप्ता, प्रचार सचिव विवेक सिंह और संगठन सचिव रविकांत अनुरागी को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
चुनावी बैठक में रवि प्रकाश अग्रवाल, आर्य सिंह, सुनील पटेल, अनुदेश कटियार, करन सिंह, रामगोपाल, गंगादीन, अल्ताफ हुसैन, गोपाल पटेल, राजू प्रसाद, रामकिशोर, अंकित विश्वकर्मा, संजीव कुमार, कांता प्रसाद, आशुतोष, सविंद्र पटेल, ख्वाजुद्दीन, रंजीत, अनुपम, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार, रामलाल पाल, राजेश कुमार, विकास बिंद और रविशंकर गुप्ता इत्यादि अभियंता शामिल रहे।
इंसेट
फोटो परिचय-6-कांता प्रसाद।
कांता बने बांदा के अध्यक्ष
बांदा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व में संगठन का बांदा जिलाध्यक्ष पीली कोठी सब स्टेशन के जेई कांता प्रसाद को वर्ष 2020-21 के लिए निर्वाचित घोषित किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिंदवारी के संतोष कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष मीटर परीक्षण खंड के दिलीप कुमार, सचिव अनुदेश कटियार, संगठन सचिव भूपेंद्र कुमार, प्रचार सचिव अल्ताफ हुसैन, वित्त सचिव रविकांत जायसवाल और लेखा निरीक्षक ख्वाजुद्दीन को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय संगठन सचिव जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी। (ब्यूरो)