फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police could not arrest the accused named in the murder of the student

Banda News: छात्रा की हत्या के नामजद आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Mon, 05 May 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police could not arrest the accused named in the murder of the student
बांदा। शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी हिना बानो (22) की पिछले हफ्ते अपहरण के बाद हत्या के चर्चित मामले में फिलहाल पुलिस नामजद सात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। नामजद अभियुक्तों में दो सगे भाई और चार मध्य प्रदेश के हैं। रविवार को सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने सपा नेताओं की टीम के साथ मृतक छात्रा के घर जाकर उसकी मां सायरा बानो व अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। घटना का ब्योरा पूछा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोन पर एसपी से बात की। कहा कि पूरे प्रकरण से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, मृतक छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराई एफआईआर में छतरपुर (एमपी) के बारीगढ़ निवासी आरिफ, अबरार, मोंटू व रजनीश और बांदा के बसहरी (मटौंध) निवासी सगे भाई अजमेर व रहीम और आसरा कालोनी ( हरदौली बांदा) निवासी सनी को नामजद किया गया है। सपा नेत्री नीलम के साथ लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव वसीक अहमद विक्की, यूथ ब्रिगेड सचिव रईस तथा सलमान खां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed