फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police can go to court for triple murder, attachment

बांदाः ट्रिपल मर्डर, कुर्की के लिए पुलिस जा सकती है न्यायालय

Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police can go to court for triple murder, attachment
बांदा। तिहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड समेत फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस की सभी पांच टीमें नाकाम साबित हो रही हैं। मास्टर माइंड हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी जल्द नहीं पकड़ा गया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण में जा सकती है। फिलहाल पुलिस को उम्मीद है कि सर्विलांस टीम के सहयोग से फरार हत्यारोपी शीघ्र पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के परशुराम तालाब चमरौडी में कांस्टेबल अभिजीत (27), उसकी मां रमा देवी (50) और बहन निशा (25) की शुक्रवार (20 नवंबर) की रात करीब 11 बजे चचेरे भाइयों और उनके रिश्तेदारों ने धावा बोलकर कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

कांस्टेबल के भाई और पीएसी के प्रशिक्षु जवान सौरभ वर्मा ने कोतवाली नगर में 15 नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे दिन शाम को पुलिस ने तीन चचेरे भाइयों और भाभियों समेत 10 नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मास्टर माइंड और हिस्ट्रीशीटर सोमचंद्र और उसके भाई धर्मेंद्र सहित पांच हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फरार हैं। कोतवाली नगर, एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद से फरार मास्टर माइंड सोमचंद्र समेत धर्मेंद्र, राज उर्फ गोपी, सूरज व महिला शिववती और दो अज्ञात की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कुर्की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण में जा सकती है।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर हत्यारोपियों की कुर्की कार्रवाई के लिए अदालत से अनुरोध किया जाएगा। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द फरार हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed