{"_id":"6823919abcd8faf04303e534","slug":"police-arrested-the-ex-soldier-and-made-him-disappear-banda-news-c-212-1-bnd1004-126445-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया गायब
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 10 मई की रात पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और गायब कर दिया है। उनका कोई अपराध भी नहीं बताया जा रहा है।
संघ अध्यक्ष कैप्टन श्याम बाबू राठौर ने डीएम व एसपी को दिए ज्ञापन में कहा है कि दस मई को शाम चार बजे महोखर गांव से पुलिस ने पूर्व सैनिक दयाशंकर तिवारी को उनके घर से उठा लिया। अब उन्हें कहीं गोपनीय रखा गया है। पत्नी रामकांती तिवारी ने संघ अध्यक्ष के साथ कोतवाली देहात में जानकारी की, पर कुछ नहीं पता चला। डीआईजी व एसपी से पूर्व सैनिकों ने मुलाकात की। कहा कि यदि पूर्व सैनिक ने कोई अपराध किया हो तो उसे उजागर करें। न्यायालय के जरिए कार्रवाई कराएं। अन्यथा उनको छोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि दयाशंकर तिवारी संघ के महामंत्री हैं और संभ्रांत नागरिकों में शामिल हैं। इस तरह का अपमान संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि एक तरफ सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। यह घोर निंदनीय है। इस मौके पर सूबेदार छत्रपाल सिंह, सीताराम त्रिपाठी, रामनरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।