फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police and Flying Team seized 44.50 lakhs in checking

पुलिस और उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग में पकड़े 44.50 लाख

Tue, 02 Apr 2019 11:38 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police and Flying Team seized 44.50 lakhs in checking
गाड़ी जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रशासन ने वाहन चेकिंग में सख्ती कर दी है। हमीरपुर चुंगी, कबरई चौराहा सहित चार स्थानों पर स्टेटिक टीम और पुलिस ने चेकिंग कर 44.50 लाख रुपये बरामद किए। सबसे ज्यादा कस्बा कबरई में दो वाहनों से 33 लाख बरामद किए और वाहनों को थाने ले आए। जहां पर कबरई के व्यापारियों ने हंगामा काटा और पैसे वापस किए जाने की मांग की। साक्ष्य होने के बावजूद रकम वापस न करने से व्यापारी परेशान रहे।
विज्ञापन




कबरई चौराहे पर थानाध्यक्ष कबरई अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे की तरफ से राजीव फिलिंग स्टेशन के राजीव सिंह 22.50 लाख रुपये लेकर अपनी गाड़ी से निकले। जो पुलिस ने पकड़ लिया जबकि कैश पंप मालिक व्यापारी राजीव सिंह के पेट्रोल पंप की बिक्री का था।
विज्ञापन


राजीव सिंह ने बताया कि तीन दिन की डीजल-पेट्रोल बिक्री का पैसा था। जो बैंक में जमाकर पेट्रोल-डीजल मंगाने के लिए आरटीजीएस कराने स्टेट बैंक जा रहे थे। सब रिकार्ड था पर पुलिस नहीं मानी थाने ले आई। इसी प्रकार वीआईपी क्रशर कंपनी के बाल किशोर, इंद्रकांत ने बताया कि वे तीन दिन की क्रशर बिक्री का पैसा स्टेट बैंक जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिना कागजात देखे जबरन पैसा जब्त कर लिया। बाद में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार को सूचना देकर बुलाया गया। पर्याप्त वैध अभिलेखों के बाद पुलिस की कार्रवाई व्यापारियों के गले नहीं उतरी। व्यापारियों ने निर्वाचन आयोग को शिकायत करने की बात कही।

उधर डीएम ने कहा कि सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ जो कैश लेकर जाएगा उसे परेशान नहीं किया जाएगा जानबूझकर परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कहा गया है कि नकदी के साक्ष्य पर्याप्त न होने पर ही कैश कोषागार में जमा कराएं।

जिसे जांच बाद रिलीज किया जाएगा। उधर महोबा के हमीरपुर चुंगी में भी तीन गाड़ियों से जांच के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने टीम के साथ चेकिंग दौरान 11.24 लाख रुपये बरामद किए। जिसका वाहन स्वामी साक्ष्य नहीं दे सके।


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार गुढा-गौरहारी मार्ग पर उड़नदस्ता प्रभारी बनमाली सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पनवाड़ी की तरफ से आ रही इंडिको कार को रोककर चेकिंग की गई। गाड़ी मालिक अजय कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवाड़ी पनवाड़ी के पास से 67,400 रुपये की नगदी बरामद की गई। गाड़ी चालक नगदी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिससे पैसा जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed