फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PM Vishwakarma Yojana flops, training could not be provided in two years

Banda News: पीएम विश्वकर्मा योजना फ्लाप, दो साल में नहीं करा पाए प्रशिक्षण

Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana flops, training could not be provided in two years
जिला उद्योग केंद्र। - फोटो : संवाद
बांदा। केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना चित्रकूटधाम मंडल में फ्लाप साबित हो रही है। दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद अभी तक लाभार्थियों का प्रशिक्षण नहीं करा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरी गरीबो के लिए 17 सितंबर 2023 को पीएम विश्वकर्मा योजना लांच की थी। प्रत्येक जिले में 1200 लाभार्थियों को 17 प्रकार की ट्रेडों में व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था। प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लाभार्थियों को दिया जाना था। ट्रेड से संबंधित 15 हजार रुपये की किट भी दी जाना थी। प्रशिक्षण के बाद पांच फीसदी ब्याज पर बैंक से ऋण दिलाने की भी व्यवस्था ही। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में 41 हजार से अधिक युवा व युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। सत्यापन के बाद विभाग ने 33 हजार से अधिक आवेदनों को पोर्टल से हटा दिया है। शेष आवेदकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। लेकिन अभी तक प्रशिक्षण नहीं दिया गया। आवेदक विभाग के चक्कर काटते-काटते थक हारकर घर बैठ गए। विभाग सिर्फ उन्हें आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed