फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pickup overturned while trying to save a bike rider, 10 people including eight women injured

Banda News: बाइक सवार को बचाने में पिकअप पल्टा, आठ महिलाओं सहित 10 घायल

Sat, 20 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 20 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned while trying to save a bike rider, 10 people including eight women injured
कमासिन। मुंडन संस्कार के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अचानक सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया। इससे उसमें सवार करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए। चार घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बंथरी गांव निवासी छोटन वर्मा के पुत्र का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए वह पिकअप में परिवारीजनों के साथ सुबह करीब नौ बजे बाकल गांव स्थित जोगनी माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कमासिन-राजापुर मार्ग पर अचानक से एक बाइक सवार सामने से आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में पिकअप चालक का नियंत्रण खो गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वहां चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने कल्ली, गिरजा, सलोनी, तेजिया, चुनकी, अजय, नथिया, नीतू, जयदेवी, शिव अवतार को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से नथिया, नीतू, जयदेवी व शिव अवतार को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पिकअप में सवार थे 30 से ज्यादा यात्री
शुक्रवार सुबह जैसे ही हादसा हुआ, मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पिकअप वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान पिकअप में करीब 30 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस पिकअप चालक आशीष को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed