फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   picketing at commissioner's residence on mafia's excesses

माफिया की ज्यादती पर आयुक्त आवास पर धरना

Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
picketing at commissioner's residence on mafia's excesses
picketing at commissioner's residence on mafia's excesses - फोटो : BANDA
बांदा। महोबा जनपद के सिंघनपुर बघाटी गांव में पहाड़ के अवैध खनन और किसानों के साथ दबंग खनन माफियाओं की ज्यादती के विरोध में आठ दिसंबर से मंडल मुख्यालय में अनशन पर बैठे बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। मंडलायुक्त आवास घेरने के लिए अनशन स्थल से कूच किया। रास्ते में पुलिस ने रोका तो नोंकझोंक और झड़प हो गई। इसके बाद आयुक्त आवास के बाहर धरना दिया। अंतत: आयुक्त ने बांदा के अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में किसानों का धरना लगातार चल रहा है। पूर्व घोषणा के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद बड़ी संख्या में किसानों का हुजूम महोबा प्रशासन के विरोध में नारे लगाता हुआ आयुक्त आवास पहुंचा। काफी तादाद में महिला किसान भी थीं। आयुक्त आवास और कार्यालय में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गेट बंद कर दिए गए। क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट से किसान नेताओं की झड़प भी हुई। किसान नेता आयुक्त आवास के बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पांच किसानों का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त दिनेश कुमार सिंह से मिला। आयुक्त ने एडीएम बांदा को सिंघनपुर बघाटी गांव के प्रकरण की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

उधर, पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने बांदा क्षेत्राधिकारी को इस जांच टीम में शामिल किया है। महोबा के अधिकारी इसकी जांच नहीं करेंगे। इसी के बाद शाम को किसानों का धरना समाप्त हुआ लेकिन अशोक लाट पर अनशन जारी है। उनका कहना है कि कार्रवाई अमल में आने के बाद ही अनशन खत्म करेंगे। देवीदीन राजपूत और राजेश कुमारी यादव (महोबा), राजकुमारी, ममता मिश्रा, जानकी राजपूत, देवकीनंदन, ननकू फौजी, शिवसागर यादव, मुकेश सिंह, झल्ला तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed