फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Physical trial of Bundelkhand Expressway started

यात्रियों की सुरक्षा में 6 सीओ सहित 128 कर्मी तैनात, 12 इनोवा 24 घंटे भरेंगी फर्राटा

Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Physical trial of Bundelkhand Expressway started
बांदा। 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को 16 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एक्सप्रेस के पहले चरण 50 किमी का फिजिकली और विजुअल ट्रायल पूरा किया जा चुका है। दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है। एक्सप्रेसवे की लागत 14849.09 करोड़ है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध रहेंगे। छह सीओ सहित 128 सुरक्षा कर्मी तैनात किये जा चुके हैं। 12 इनोवा गाड़ियां लगाई गईं हैं, जोकि 24 घंटे एक्सप्रेसवे पर दौड़ती रहेंगी। एक्सप्रेसवे शुरू होने से चित्रकूट से दिल्ली की यात्रा 12 घंटे के बजाय छह घंटे में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

यूपीडा के सहायक अभियंता एसके यादव ने बताया कि एक्सप्रेसवे का 24 घंटे तक फिजिकल और विजुअल ट्रायल किया जा रहा है। फ्लाईओवर और बाघै पुल पर 165 टन बालू और मौरंग से भरे ट्रक खड़े करके तकनीकी रूप से परीक्षण किया जा चुका है। यह सफल रहा है।
विज्ञापन

छह भागों में होगी सुरक्षा
एक्सप्रेसवे के प्रत्येक 50 किमी का बनाया गया है। जिसमें सुरक्षा के लिए 24 आर्मी के सिपाही, तीन पुलिसकर्मी और और एक सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती होगी। ये सभी रिटायर्ड कर्मी होंगे। तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगेगी। एक शिफ्ट आठ घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जनपदों को मिलेगा लाभ
एक्सप्रेसवे से खासतौर पर बुंदेलखंड के चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ओरैया के साथ इटावा जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। केन नदी पर बन रहे ब्रिज के निर्माण कार्य को छोड़ दिया जाय तो एक्सप्रेस-वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
ऐसा है अपना बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे
- 4 रेलवे ओवर ब्रिज
- 14 लंबे पुल
- 6 टोल प्लाजा
- 7 रैंप प्लाजा
- 266 छोटे पुल
- 18 फ्लाईओवर
खास बिंदु
- कुल लंबाई 296 किमी
- कुल लागत 14849.09 करोड़
- 15 पेट्रोलिंग वाहन तैनात होंगे
- 3.75 मीटर सर्विस रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed