{"_id":"57546ef24f1c1b903c10996a","slug":"phc-uproar-over-the-death-of-newborn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर पीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर पीएचसी में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की लापरवाही से नौ नवजात शिशुओं की मौत
- फोटो : ANI
बिसंडा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत किया। शिव गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी सुनीता का प्रसव कराने आशा बहू सरोज के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी। यहां स्टाफ नर्स व सहयोगी कर्मी ने रात तक प्रसव होने का भरोसा देकर भर्ती कर लिया। आधी रात को सुनीता को असहनीय दर्द होने लगा तो उसने स्टाफ नर्स को जानकारी दी।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ने उसे डांट दिया और उठकर खुद आवास चली गईं। उधर, आधा घंटे बाद प्राइवेट तौर पर प्रसव का काम संभालने वाली महिला ने मृत बच्चा पैदा होने की जानकारी दी। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। सुबह देर तक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा की स्थिति रही। पीड़ित ने फोन पर सीएमओ और जिलाधिकारी से भी शिकायत की। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. उमेश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर, नरेंद्र सिंह ने कहा है कि सोमवार को डीएम व सीएमओ से मिलकर स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स की लापरवाही व एक प्राइवेट महिला द्वारा प्रसव कराने की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन