फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Person arrested for abetment of suicide

Banda News: खुदकुशी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Person arrested for abetment of suicide
बांदा। जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने तथा व्यक्ति को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले वांछित आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ला निवासी आशमा ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उनके पति निसार अहमद के नाम पर जमीन थी, जिसे कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से पैसे का बिना लेनदेन किए दबाव बनाकर अपने नाम कर लिया है। उनके साथ गाली गलौज कर धमकी भी देते थे। उनके पति निसार अहमद ने इसी प्रताड़ना के चलते छह अप्रैल 2025 की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस पर कोतवाली नगर में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सुसाइड नोट को परीक्षण के लिए विधि विज्ञानर प्रयोगशाला भेजा गया। साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में शहर के अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी फारूख अली की संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी फारूख को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी खाईंपार रोशन लाल सरोज शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed