फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Permission sought to open shops for four hours

चार घंटे दुकानें खोलने की मांगी अनुमति

Wed, 26 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Permission sought to open shops for four hours
बांदा। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर आवश्यक सेवा के अलावा अन्य सभी तरह की दुकानों को प्रतिदिन चार घंटे खोले जाने की अनुमति मांगी है। कहा है कि शादी-ब्याह के बीच कोरोना कर्फ्यू से एक बड़ा व्यापारी वर्ग प्रभावित हुआ है। दुकानें बंद होने से कालाबाजारी और दलालों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ की अगुवाई में चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पहली मई से लॉकडाउन के चलते मेडिकल, किराना, दूध, फल, सब्जी आदि की दुकानें सुबह-शाम निर्धारित समय के लिए खुल रही हैं। लेकिन अन्य दुकानों को कोई राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन

सहालग में पाबंदी से कपड़ा, रेडीमेड, सराफा, फर्नीचर, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, फुटवियर, विसातखाना आदि दुकानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्टेशनरी की दुकानें तक बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने खाद, बीज, कीटनाशक की दुकानों को खोल दिया। इसी तरह सभी ट्रेड इकाइयों को भी सिर्फ 4 घंटे खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे सरकार को राजस्व की क्षति न हो सके। आम जनमानस को भी राहत मिल जाए। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता, संजय कुमार जैन व रानू कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed