फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People immersed in the New Year's celebration

नये साल के जश्न में डूबे रहे युवा

Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
People immersed in the New Year's celebration
नये साल पर फूल लेतीं युवतियां। - फोटो : amarujala

नये वर्ष की अगवानी में युवा वर्ग आगे रहा। कड़ाके की ठंड में भी जोश कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं मौज-मस्ती। रात 12 बजते ही ‘वेलकम-2017’ पर आतिशबाजी के धमाकों ने नींद उड़ा दी। हालांकि जश्न में पुलिस की सख्ती ने रंग में भंग कर दिया।

विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में नये  वर्ष के स्वागत की व्यवस्थाएं की गईं थीं। डीजे की धमक आसपास के लोगों की नींद उड़ाए रहे। आधी रात होते ही युवाओं की मौज-मस्ती और परवान चढ़ गई। होटलों में जश्न का माहौल रहा। ढाबों में भी दावतों के दौर चले। केक भी काटे गए। नए वर्ष की अगवानी पटाखों के धमाकों से जगह-जगह हुई।
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर एसएमएस और काल करके ‘मुबारकबाद’ देने की होड़ पूर्व संध्या से पहली जनवरी की रात तक रही। हालांकि पुलिस की सख्ती ने जश्न का लुत्फ फीका कर दिया। स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी समेत प्रमुख चौराहों के आसपास रात 10 बजे दुकानें और सड़क किनारे लगे डीजे बंद करा दिए गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि हुड़दंग रोकने के लिए ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजली खेड़ा में मार्शल आर्ट के बच्चों ने केक काटकर नया साल मनाया। लक्ष्मीकांत गुप्त, अभिनव गुप्ता, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, ओमनारायण त्रिपाठी, राजन चंदेल, अभिषेक गुप्ता, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। राजपूत कान्वेंट स्कूल, अलीगंज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक सोना प्रसाद राजपूत ने टाफियां व बिस्किट बांटे। व्यापारी अधिकार संगठन युवा जिला उपाध्यक्ष विकास कुशवाहा ने अनाथालाय (बलखंडी नाका) में केक काटकर जश्न मनाया।


सुमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनुराग निगम आदि शामिल रहे। महिला मंडल ने अवस्थी पार्क में नये  वर्ष की अगुवानी पर प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। कुर्सी दौड़, स्मार्ट श्रीमती व प्रश्न मंच में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने कार्यक्रम की शुरूआत की। सुरभि जैन, सीमा समैया, शोभा जैन, भावना, रीता, नीति, प्रतिभा, मंजुला, शीला, नीना, राखी, श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed