फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PDA stands for 'Beat, Rob, and Kidnap': Dharmpal Singh

पीडीए का मतलब पीटो, डकैती डालो और अपहरण करो : धर्मपाल सिंह

Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
PDA stands for 'Beat, Rob, and Kidnap': Dharmpal Singh
फोटो-17-लोधी महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड व कैबिने
बांदा। अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा के पीडीए के नई परिभाषा बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीटो, डकैती डालो और अपहरण करो ही इसका असली मतलब है। उन्होंने सपा से सावधान रहने के लिए कहा। वहीं, समाज को नशा छोड़ने, एकजुटता दिखाने और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन


अलीगंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में शनिवार को बुंदेलखंड के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पदाधिकारी पहुंचे। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी जैसे कर्मयोगियों की सरकार है, ढोंगियों और भोगियों की सरकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इशारों-इशारों में समझाते हुए मंत्री ने कहा कि समाज को वोट करने के लिए भी एकजुट होना होगा। इससे जीतने वाले को पता रहे कि किस समाज ने जिताया और हराने वाले को भी इसका अहसास रहे कि किस समाज की वजह से हारे।
उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि नशा छोड़कर बच्चों को शिक्षित बनाएं। वहीं घर में देसी गाय पालने का भी आह्वान किया। साथ ही लोधी समाज के महापुरुषों को नमन कर उन्हें याद किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को शिक्षा दिलाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से लड़ने के बजाय एक दूसरे को आगे बढ़ाने में मदद करें। कहा कि एकजुट समाज ही हर क्षेत्र में विकास करता है।

---
इन्होंने भी किया संबोधित
राष्ट्रीय सम्मेलन को संयोजक रामलखन सिंह राजपूत एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण लोधा और बीके लोधी ने भी संबोधित किया।

फोटो-17-लोधी महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड व कैबिने

फोटो-17-लोधी महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड व कैबिने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed