{"_id":"f3f97ba477d66d77c647f5305822e9af","slug":"pay-for-female-workers-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए महिला कर्मियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए महिला कर्मियों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने आठ
विज्ञापन
माह से रुके वेतन की मांग लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। दीपावली के
पहले वेतन न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सीएमओ दफ्तर में धरने को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष नर्वदा चतुर्वेदी ने कहा कि नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को आठ माह से वेतन नहीं दिया गया है। इससे उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है।
प्रमाणपत्रों के सत्यापन की बात कहकर टरकाया जा रहा है, जबकि इनसे लगातार काम लिया जा रहा है। जिला मंत्री सूरजकली ने कहा कि महिला कर्मियों के जिम्मे सारी विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विभागीय अधिकारी उनका शोषण कर रहे हैं। माया देवी, सोना देवी, अलका वर्मा, सुनीता देवी, अर्चना देवी, सरस्वती पटेल, पुष्पा पटेल, आराधना पांडेय, बालेश पाल, अनीता मौर्या, ममता देवी, साधना पाल, किरन देवी, सुमन अग्निहोत्री, मिस्कीन फातिमा, सुधा बेबी आदि मौजूद रहे।