फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patriotic songs echoed in schools and colleges

Banda News: स्कूल कालेजों में गूंजे देश भक्ति के तराने

Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs echoed in schools and colleges
बांदा। शहर भर के स्कूल कॉलेजों व स्वयंसेवी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के साथ ही शहीदों को याद किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ध्वजारोहण किया। कृषि महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशील पटेल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। रोटी बैंक सोसाइटी के जिला कार्यालय में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया। संरक्षक शेख सादी जमा, अध्यक्ष रिजवान ने शहीदों को नमन किया। राजीव गांधी महाविद्यालय में प्राचार्य रामभरत सिंह तोमर, महिला महाविद्यालय में प्राचार्य दीपाली गुप्ता, जेएन महाविद्यालय के प्राचार्य केएस कुशवाहा, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय, राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर खुर्द में प्रधानाचार्य शशि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक संतोष सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन


को-आपरेटिव बैंक में सभापति पंकज अग्रवाल, कार्यपालक अधिकारी जगदीश, उप महाप्रबंधक मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। मुख्य डाकघर में मंडल अधीक्षक जीए खान ने ध्वजारोहण किया। स्व. विवेकानंद शर्मा स्मृति दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित किया गया। अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर हो रहा है। डीएम पब्लिक में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नटराज संगीत महाविद्यालय में गायन, वादन व नृत्य कला के कार्यक्रम हुए। मंडल कारागार में अपराध निरोधक समिति ने बंदियों के बीच फल व मिष्ठान वितरित किया। समिति के मंत्री बीपी पांडेय शासन से मिलने वाली सहायता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed