{"_id":"664e3a95bca1fe907206fbca","slug":"patients-suffering-from-heatstroke-also-came-along-with-diarrhea-and-fever-banda-news-c-212-1-sknp1006-110878-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डायरिया, बुखार के साथ लू लगने के मरीज भी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डायरिया, बुखार के साथ लू लगने के मरीज भी आए
Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 23 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डायरिया, बुखार के मरीजों के साथ अब लू से पीड़ित मरीज भी जिला अस्पताल आ रहे हैं। बुधवार को डायरिया से पीड़ित 16 मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, लू लगने पर एक युवती को भर्ती कराया गया है। बुधवार को ट्राॅमा सेंटर मरीजों से फुल रहा। 22 बेडों के अतिरिक्त बरामदे में डलवाए गए सभी छह बेड फुल रहे।
बुधवार को शहर के शंभू नगर निवासी अंजलि (18) को लू लग जाने के चलते जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उधर, डायरिया और बुखार से ग्रसित पैलानी निवासी अंकित (6), मटौंध निवासी सरस्वती (1), गिरवां निवासी जय साहू (60), गिरवां निवासी सतीश (65), बंगालीपुरा निवासी सीमा (32), परशुराम तालाब निवासी रुखसार (35), शंकर नगर निवासी रुकमणि (65), कुचेंदु निवासी शियासखी (35), खुटला निवासी रमेश (30), जसपुरा निवासी आदर्श (2), स्वराज कालोनी कृष (26), जमालपुर निवासी विपिन (14), जरैली कोठी निवासी पवन (25), टिकरी निवासी रेखा (19),अमर (15), अर्जुनाह निवासी संदीप (26) को भर्ती कराया गया है। डायरिया और बुखार के मरीजों से ट्रामा सेंटर फुल रहा।
वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि भीषण तपन और लू के मौसम में खाली पेट बिल्कुल भी धूप में न निकले। अगर धूप में निकल रहे हैं तो गमछा आदि बांधकर निकले। दिन में तीन से चार बार दस्त होने पर जिला अस्पताल में दिखाएं।