{"_id":"6a68eb4ab9d55aa96906bb06","slug":"patients-gathered-in-health-center-12-out-of-191-referred-banda-news-c-212-1-bnd1007-150177-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वास्थ्य केंद्र में उमड़े मरीज, 191 में 12 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वास्थ्य केंद्र में उमड़े मरीज, 191 में 12 रेफर
Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी। उमस भरी गर्मी से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पीएचसी में करीब 191 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इनमें 12 को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।
बीते कुछ दिनों से वायरल बुखार, डायरिया और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। गर्मी और उमस के कारण निर्जलीकरण और पेट से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा आ रही हैं। मंगलवार को पीएचसी पहुंचे मरीजों में बुजुर्गों व बच्चों की संख्या ज्यादा रही।
मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य कर्मियों पर भी दबाव बढ़ा है। परिसर में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर इलाज दिया जा रहा है और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। गंभीर मामलों को तुरंत रेफर करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। (संवाद )