फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Passengers agitated due to bus seizing, highway jammed

Banda News: बस सीज करने से भड़के यात्री, हाईवे किया जाम

Sat, 12 Aug 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Passengers agitated due to bus seizing, highway jammed
बांदा। बस सीज करने की कार्रवाई से भड़के यात्रियों ने बांदा-टांडा हाईवे जाम कर दिया। करीब आधा घंटा यात्री सड़क पर बैठे रहे। इससे वाहनों की लाइन लगने लगी। सूचना पर ट्रैफिक और कालू कुआं चौकी की पुलिस पहुंची। समझा बुझाकर यात्रियों को बनाया और सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। उसके बाद बस का चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग के खिलाफ आरटीओ विभाग अभियान चला रहा है। शुक्रवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। टीम ने प्रयागराज की ओर से आ रही निजी बस को रुकवा लिया। बस में बच्चों और महिलाओं सहित करीब 60 यात्री बैठे थे, जबकि परमिट मात्र 30 यात्रियों का था। इस पर टीम कार्रवाई करते हुए बस को मंडी समिति लेकर टीम आ गई।
विज्ञापन

बस को मंडी समिति परिसर में खड़ी कराकर सीज की कार्रवाई शुरू कर दी। यह देख यात्री भड़क गए और रात में करीब पौने नौ बजे ही यात्री बांदा-टांडा हाईवे पर बैठ गए। जाम लगने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। यात्री कर अधिकारी राम सुमेर यादव ने बताया कि सागर से मुंडन कराने बस से यात्री गए थे। ओवलोडिंग के साथ बस वापस आ रही थी। ऐसी स्थिति में सीज करने के शासन से निर्देश हैं। महिलाओं और बच्चों के होने की वजह से चालान की कार्रवाई कर बस छोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed