फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pankaj and Mamta champions in senior category

Banda News: सीनियर वर्ग में पंकज और ममता चैंपियन

Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pankaj and Mamta champions in senior category
बांदा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ओर से पुलिस लाइन में क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को डीआईओएस और प्रधानाचार्य ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। सीनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र पंकज सोनकर और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ममता चैंपियन बनी।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ओर से पुलिस लाइन मैदान में 28 से 30 सितंबर तक 68 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। तेज बारिश के कारण प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी। रविवार को पुलिस लाइन मैदान में शेष रह गई खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

लंबी कूद बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, किरन द्वितीय, गुड़िया तृतीय तथा 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में शिवांशी प्रथम, केतकी द्वितीय, नैनसी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में शिवांशी प्रथम, केतकी द्वितीय, करीना तृतीय, 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका में कुमारी प्रिया प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय, मधु तृतीय रहीं। ऊंची कूद में शिवांशी प्रथम, किरन द्वितीय, काव्या तृतीय रहीं। बालक वर्ग सब जूनियर लंबीकूद में सुमित कुमार प्रथम, सागर द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ सब जूनियर में रामबाबू प्रथम, निखिल द्वितीय, सागर तृतीय तथा 200 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में सागर सिंह प्रथम, मयंक द्वितीय, अश्विन तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक वर्ग में राजवीर प्रथम, अरविंद द्वितीय, मयंक तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में राजवीर प्रथम, प्रयांशु सेन द्वितीय, अरविंंद तृतीय रहे। जूनियर बालक लंबी कूद में सौरभ प्रथम, गगन द्वितीय, अखिल तृतीय, 3000 मीटर जूनियर वर्ग में भोलाराम प्रथम, अजय सविता द्वितीय, अजय तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में गगन प्रथम, सद्दाम द्वितीय, अश्विन तृतीय, 200 मीटर जूनियर में शिवम प्रथम, गगन द्वितीय, दीपक तृतीय रहे। डीआईओएस विजयपाल सिंह और आर्य कन्या की प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समीक्षा खरे, कु.सोनम गुप्ता, शहजादी बेगम, सूर्यकांती सिंह, पुष्पा सिंह, दीपिका, प्रियंका सिंह आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed