फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayati Raj system empowered women

पंचायती राज व्यवस्था ने महिलाओं को बनाया सशक्त

Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 04 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj system empowered women
राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी को सम्मानित करते डॉ. मोहम्मद रफीक। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महिला डिग्री कालेज में दो दिवसीय राजकीय संगोष्ठी के समापन समारोह में नए भारत में महिलाओं की भूमिका विषय पर मंथन हुआ। पटना (बिहार) के शोध छात्र प्रतीक कुमार ने महिलाओं के संगठित और असंगठित क्षेत्रों का वर्णन किया। मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र सूरज यादव ने अविवाहित महिलाओं के जीवन में आने वाली कठिनाइयां बताईं। यह भी कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी स्थिति में कम नहीं है। 

विज्ञापन


रविवार को समापन समारोह में दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के डॉ. रजनीश ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकारों की वकालत की। पीजी कालेज, हरदोई के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मौर्य ने महिलाओं को सशक्त बनाने का श्रेय पंचायती राज व्यवस्था को दिया। फैजाबाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ. रवि प्रकाश मौर्य ने  महिलाओं को छोटे रोजगार अपनाने की भी सलाह दी। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा की शिक्षक सदफ खान ने भारत में महिला उद्यमिता पर चर्चा की। 
विज्ञापन


अंतिम चरण में गोष्ठी को डॉ. मोहम्मद रफीक ने कहा कि महिलाओं में क्षमता की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें प्रेरित करने की। डाम्. राकेश राणा ने कहा कि आधुनिक और नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने अपने विचार शेर सुनाकर व्यक्त किए- इस अहद के सभी मंजर बदलते जा रहे हैं, हम माहताब से आफताब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार शुक्ल ने शोध पत्र में स्त्री शिक्षा के विकास पर जोर दिया। अजय सिंह चौहान, डॉ. जेपी सिंह, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ. ललित आदि ने भी संबोधित किया। डॉ. माया वर्मा ने आभार जताया। गोष्ठी में प्रभावशाली संबोधन और अपने तर्कों की प्रस्तुति करने के लिए कई वक्ताओं को सम्मानित किया गया। अकील अहमद, फजलुद्दीन रहमानी, श्रद्धा निगम, नेपाल सिंह, रजनी भार्गव सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed