फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   panchayat chunav

प्रधान, दो बीडीसी समेत 1200 सदस्यों के पद रिक्त

Mon, 31 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
बांदा। राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत व नगरीय निकाय) प्रदेश में रिक्त प्रधान, डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता करेगा।
विज्ञापन

जनपद में एक प्रधान, दो बीडीसी सदस्य सहित करीब 1200 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। जल्द उप चुनाव का एलान हो सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के बड़ोखर विकास खंड के ग्राम पंचायत लुकतरा में 29 अप्रैल को प्रधान प्रत्याशी कुसमा देवी व जसपुरा ब्लाक के वार्ड नौ (पिपरोदर) में बीडीसी प्रत्याशी फरीदा खातून व 30 अप्रैल को नरैनी ब्लाक के वार्ड 29 (पल्हरी) में बीडीसी प्रत्याशी क्रांति देवी की मौत हो गई थी, जबकि यह तीनों प्रत्याशी बाद में विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

लिहाजा यहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा। इसी प्रकार जनपद के करीब 1200 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कोई नामांकन न होने से यह पद रिक्त चल रहे हैं। इससे जिले की 469 ग्राम पंचायतों में 95 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। यहां प्रधानों को शपथ न दिलाने से कामकाज भी प्रभावित है। आयोग ने पिछले दिनों रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसी बाबत मंगलवार को आयोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता करेगा। उम्मीद है कि रिक्त पदों पर जल्द चुनाव का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed