{"_id":"60c8db688ebc3e3296042e0d","slug":"palika-board-meeting-banda-news-knp6343801116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन कर की स्वीकृत दरें लागू न करने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन कर की स्वीकृत दरें लागू न करने पर भड़के
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने पूर्व में प्रस्तावित भवन कर की स्वीकृत दरों को लागू न करने पर रोष व्यक्त किया। चेतावनी दी कि पिछले बोर्ड बैठक की सूची दरों को कम करते हुए जो कर निर्धारण किया गया, उसे तत्काल लागू किया जाए। अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड बैठक की शुरुआत मंगलवार को राष्ट्रगान से हुई। बैठक की कार्रवाई शुरू होते ही सभासदों ने भवन कर का मुद्दा रखा। सभासद आदर्श कुमार त्रिपाठी (गुड्डा), राजेश सिंह गौतम ने रोष जताया कि भवन कर की नई दरें अब तक लागू नहीं की गईं।
90 पैसे को 50 पैसे, 80 पैसे को 45 पैसे, 70 पैसे को 40 पैसे और 60 पैसे को 35 पैसा इत्यादि संशोधन स्वीकृत किया गया था। कई बार नई संशोधित दर लागू करने के लिए अनुरोध किया जा चुका है। सभासदों ने सर्वे रजिस्टर पूरा न होने पर भी आक्रोश जाहिर किया। सर्वे पूरा कराकर असेसमेंट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
सभासदों ने वार्डों में हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर जलापूर्ति करने के लिए भी प्रस्ताव दिया। वार्डों के विकास के लिए नाली, खड़ंजा, सीसी रोड व शहर के मुख्य मार्ग का डामरीकरण आदि पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बोर्ड की कार्रवाई हर हाल में अमल में लाई जाए।
ईओ को निर्देश दिए कि संशोधित भवन कर की दर को लागू किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करें। बैठक के अंत में कोविड-19 संक्रमण में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बोर्ड बैठक में ईओ बुद्धि प्रकाश समेत सभासद बुशरा खानम, लल्लू खां आदि सभासद व नगर पालिका कर्मी उपस्थित रहे।