फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pahalee gaaj peedablyoodee par, deeem ne vetan roka

पहली गाज पीडब्ल्यूडी पर, डीएम ने वेतन रोका

Sat, 18 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
pahalee gaaj peedablyoodee par, deeem ne vetan roka
pahalee gaaj peedablyoodee par, deeem ne vetan roka - फोटो : BANDA
बांदा। लेट लतीफ या ड्यूटी से नदारद रहने वाले अफसर व कर्मियों पर नए डीएम अनुराग पटेल की पहली चाबुक चली। पीडब्ल्यूडी (खंड-2) के अधिशासी अभियंता का सितंबर माह का वेतन रोक दिया। अन्य अभियंताओं और कर्मियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां चार्ज संभालने के बाद अगले ही दिन शुक्रवार को डीएम पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 कार्यालय पहुंच गए। अधिशासी अभियंता रामआसरे दोहरे की कुर्सी खाली मिली। डीएम ने उन्हें फोन किया पर रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

कार्यालय से कर्मियों ने फोन किया तब भी जवाब नहीं मिला। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जेई सुरेंद्र कुमार, केके चौधरी और राकेश कुमार अनुपस्थित मिले। सुरेंद्र के लिए बताया कि फील्ड पर हैं। एई रामराजा और आरके वर्मा भी अनुपस्थित थे। छुट्टी की कोई अर्जी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक विमल कुमार भी नदारद मिले। डीएम ने अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के आदेश दिए। इस पर गहरी नाराजगी जताई कि कुछ अभियंताओं के बारे में गलत सूचना दी गई।
उधर, डीएम अनुराग पटेल ने कुपोषित सैम बच्चों और उनके परिवारों को डबल टीएचआर, मेडिसिन किट, मनरेगा जॉब कार्ड, पोषिका वाटिका निर्माण, राशन कार्ड, गोवंश आदि सुविधाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही सैम बच्चों को गोद देने को कहा।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed