{"_id":"5a60e7f44f1c1b6f268b517b","slug":"overloading-slips-on-bhauagarh-post-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग की गाज भूरागढ़ चौकी पर गिरी, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग की गाज भूरागढ़ चौकी पर गिरी, लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
भूरागढ़ चौकी के बाहर खड़े बालू के ओवरलोड ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ओवरलोड ट्रकों पर अंकुश लगाने में नाकाम नेशनल हाईवे स्थित भूरागढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप था कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश से बालू लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रकों को पुलिस पैसा लेकर निकलवा रही थी। चौकी में नए प्रभारी और स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा-महोबा रोड पर बांदा शहर से पांच किमी दूर भूरागढ़ पुलिस चौकी है। चौकी के सामने से दिन-रात खनिज के ओवरलोड ट्रक बड़ी संख्या में निकलते हैं। इनमें ज्यादातर मध्य प्रदेश की खदान से बालू लेकर आने वाले ट्रक हैं, जिससे जिले की सरहद पर स्थित सड़क ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी के निर्देश पर रात को चल रही पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग में रोजाना बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक पकड़े जा रहे हैं। पुलिस की हो रही किरकिरी पर एसपी शालिनी ने गुरुवार को भूरागढ़ चौकी इंचार्ज सूबेदार सिंह समेत पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और मटौंध एसओ अनीता सिंह चौहान से जांच कराई थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। बताया कि चौकी पुलिस को ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई के लिए एआरटीओ और प्रशासन को सूचना देने के आदेश दिए गए थे, पर इस पर अमल नहीं किया।
एसपी ने कहा कि जहां भी अवैध खनन या ओवरलोडिंग होगी, वहां के थाना व चौकी प्रभारी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, भूरागढ़ चौकी में नए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। दरोगा संजय सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिपाहियों में राम प्रकाश सिंह, शिवकरन सिंह, लखन कुमार और रोहित कुमार को तैनात किया गया है।