{"_id":"66577566baada6ba0e0a5599","slug":"overloaded-trucks-are-passing-through-even-after-accidents-banda-news-c-212-1-sknp1006-111148-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हादसों के बाद भी धड़ल्ले से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हादसों के बाद भी धड़ल्ले से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक
विज्ञापन
नरैनी। ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत और छह लोगों के घायल हो गए थे। घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद तीनों महिलाओं के शवों को दफनाया गया। इस मौके पर भीड़ इकट्ठा रही। इलाकाई लोगों का आरोप है कि लगातार हो रहे हादसों के बाद भी बेलगाम ओवरलोड ट्रकों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ट्रकों पर कार्रवाई करने से बचती है।
मध्य प्रदेश के धर्मपुर थाना क्षेत्र के अमरछी गांव से ऑटो रिक्शा में नौ लोग सवार होकर नरैनी की तरफ से आ रहे थे। तभी जमवारा गांव के पास आगे जा रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ट्रक में घुस गया। जिससे अमरछी गांव निवासी मुन्नू बीबी (70), हाजरा (45), व कबौली गांव निवासी नूरबीबी (50) की मौत हो गई थी। गंभीर घायल शमीना, नफीसा, युनूस कानपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। गौस मोहम्मद का इलाज सतना मध्य प्रदेश में चल रहा है।
बुधवार को मुन्नू बीबी और हाजरा का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम उसे गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। नूरबीबी का अंतिम संस्कार कबौली गांव में किया गया। उधर, कस्बे के मुख्य चौराहे से दिन भर ओवरलोड, भारी वाहनों के निकलने का सिलसिला जारी रहा। इसको लेकर इलाकाई लोगों में रोष व्याप्त है। कहना है कि कई बार ट्रक चालक लोगों को मौत की नींद सुला चुके हैं। मौरंग से ओवरलोड होने के बाद भी इन ट्रकों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है। पुलिस भी इन पर कोई शिकंजा नहीं कसती है।