{"_id":"6841d94c1d081baa2a05f4ee","slug":"overloaded-transformers-are-failing-people-are-staying-awake-at-night-banda-news-c-212-1-bnd1004-127683-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर दे रहे दगा, लोग कर रहे रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर दे रहे दगा, लोग कर रहे रतजगा
विज्ञापन
अलीगंज में ट्रांसफार्मर दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : बिजली विभाग
बांदा। लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर लगातार दगा दे रहे हैं। लोकल फाल्ट भी समय से दुरुस्त नहीं कराए जा रहे हैं। इस वजह से गुरुवार को शहर कई के इलाकों में बिजली संकट रहा। ग्रामीण इलाकों में लोग बिना बिजली रतजगा करते रहे। 24 घंटे में शहर के छह ट्रांसफार्मर दगे और 16 जगह लाइन ट्रिप हुई। इससे उमस भरी गर्मी में शहर की एक लाख की आबादी प्रभावित रही। लोग रात भर अधिकारियों को फोन मिलाते रहे और रतजगा करते हुए बाहर घूमते रहे।
दो दिन से बदली व बूंदाबादी के साथ तेज धूप निकलने से उमस चरम पर है। इससे बिजली आते ही लोग कूलर, पंखा एसपी आदि चला रहे हैं। बिजली की ज्यादा खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर और केबलों में आग लग रही है। ओवरलोड होकर दगा दे रहे हैं। बुधवार की रात बिजली कटौती ने शहरवासियों को खूब छकाया। शाम सात बजे पीलीकोठी उप केंद्र से जुड़े महेश्वरी देवी फीडर में केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो दस बजे के बाद चालू हुई।
इसी तरह अलीगंज फीडर में अमर टाकीज के पास ओवरलोड 100 केवी का ट्रांसफार्मर में आग लगने से बंद हो गया। यहां से करीब चार मोहल्लों की बिजली प्रभावित हुई। लोग आठ बजे से 11 बजे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं जैसे ही लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, कि मर्दननाका का ट्रांसफार्मर दगा दे गया। करीब एक घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे और इसे दुरुस्त करने में दो घंटे लग गए। लोगों को एक बजे के बाद सोने को मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के कटरा, नोनिया मोहाल, खुटला, कोतवाली रोड, क्योटरा, कंचन पुरवा में रात भर बिजली का आना जाना लगा रहा। लोगों को यहां रतजगा करना पड़ा। भूरागढ़ उप केंद्र से जुड़े इन मोहल्लों के लोग रात में अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, वह एसी की ठंडी हवा में सोते रहे। वहीं गुरुवार को सुबह 11 बजे तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र में पीडब्ल्यूडी काम कराता रहा। इस बीच दिन में चार घंटे तक तुलसीनगर व पीलीकोठी के नौ फीडरों की लाइट बंद रही।
ट्रांसफार्मरों में क्षमता से ज्यादा कनेक्शन
शहर में इस वर्ष करीब 66 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है, जबकि 185 ट्रांसफार्मर वही चल रहे हैं। इनमें क्षमता से ज्यादा कनेक्शन कर दिए गए हैं। इससे यहां जैसे ही लोड पड़ा तो तुरंत ट्रांसफार्मर दगा दे जाते हैं। अधिकारियों की मानें तो पिछले 24 घंटे में शहर में छह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर ठप हो गए। इसी तरह करीब 16 जगह अलग-अलग कहीं केबल जले तो कहीं लाइन ट्रिप कर गई। बिजली विभाग रिवैंप योजना के अगले चरण में इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा, तब तक शहरवासियों को भीषण गर्मी में ऐसी ही फजीहत झेलनी होगी।
वर्जन-
-गर्मी बढ़ने से लोग एक-एक घर में 10-10 उपकरण चला रहे हैं। इससे ओवरलोड होने से शटडाउन लेना पड़ता है या फिर अलग-अलग फीडरों की लाइट बंद करनी पड़ती है। कहीं ट्रांसफार्मर में काम होता है तो बिजली चालू होते ही लोग लोड डाल देते हैं। इसमें उपभोक्ताओं को भी सहयोग करना पड़ेगा, तभी बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा