फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Outstanding teachers honored

Banda News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया

Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Outstanding teachers honored
बांदा। शिक्षक दिवस पर स्कूल-कॉलेजो में शिक्षकों का सम्मान हुआ। वर्तमान और सेवानिवृत्त शिक्षकों को अफसरों, स्कूल प्रबंधकों और छात्रों ने उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन


शहर के डीएवी इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी व डीआईओएस विजय पाल सिंह की मौजूदगी में शिक्षक दिवस व सम्मान समारोह मनाया गया। अधिकारियों और शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। एडीएम व डीआईओएस ने आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय व बडोखर बुजुर्ग के राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा समेत शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर, राजकीय महिला डिग्री काॅलेज, जेएन डिग्री काॅलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, खानकाह, सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज, सरस्वती इंटर काॅलेज आदि में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णयन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दुबे लालू ने सेवा निवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार खरे ‘कमल ’ को सम्मानित किया। उपाध्यक्ष बी लाल, केपी सेन, जिलानी दुर्रानी, अशोक वर्धन, अफसाना बेगम, राजबहादुर गुप्ता, नत्थूराम सेन आदि मौजूद रहे।



बबेरू /तिंदवारी/बदौसा/जसपुरा। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। बबेरू के आर्यावर्त बैंक शाखा व पतवन शाखा की ओर से प्रबंधक अमित चौधरी, संदीप कुमार व क्षेत्रीय कार्यालय बांदा के वरिष्ठ प्रबंधन अनिमेष जैन समेत बैंक कर्मी मौजूद रहे। तिंदवारी क्षेत्र के शिवदर्शन महाविद्यालय जसईपुर, सत्यनारायण इंटर काॅलेज, सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल, वीएन गुप्ता इंटर नेशनल स्कूल, महाराणा प्रताप बालिका इंटर काॅलेज खगईया ताला समेत प्राइमरी स्कूलों शिक्षक दिवस मनाया गया।

बदौसा में एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल, माजिद बाबा में मोरियल इंग्लिस स्कूल, महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय में शिक्षक दिवस मना। जसपुरा के मधुसूदन दास आदर्श इंटर काॅलेज व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed