फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Outline made for peaceful immersion, officials gave assurance

Banda News: शांतिपूर्ण विसर्जन की बनाई रूपरेखा, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Outline made for peaceful immersion, officials gave assurance
फोटो - 13 केंद्रीय पूजा समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अधिकारी। स्रोत - समिति
अतर्रा। कस्बे के एक सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की बैठक हुई। इसमें नवरात्र महोत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भद्रकाली व रामलीला रोड के गड्ढों की मरम्मत, विसर्जन घाट की साफ-सफाई, स्लोप वाले घाट को दुरुस्त करने और प्रत्येक पंडाल पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने कहा कि समिति, प्रशासन और पंडाल संचालकों के बीच सेतु का काम कर रही है, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो सके। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी तैयारी के साथ त्योहार को सफल बनाने में सहयोग करेगी। बैठक में राघवेंद्र गुप्ता, विवेक मिश्रा, अर्जुन प्रकाश, रमेश शर्मा, अवधेश गुप्ता, अभय सिंह, सचिन गुप्ता, सोनू गुप्ता, विपिन, राहुल, राकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed