फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Outbreak of viral fever increases due to changing weather, seven admitted

Banda News: बदलते मौसम वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा, सात भर्ती

Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of viral fever increases due to changing weather, seven admitted
बांदा। मौसम बदलने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्थमा से पीड़ित तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह वायरल फीवर की चपेट में आए मासूम समेत सात लोगों को परिजन अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों का कहना है कि बदल रहे मौसम में अस्थमा रोगी एहतियात बरतें।
विज्ञापन

नवंबर शुरू होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। दिन में तेज धूप निकलने से लोग पसीने से तर हो रहे हैं। रात में गुलाबी ठंड लोगों को आमद का अहसास करा रही है। मौसम बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी अस्थमा (सांस) रोगियों को हो रही है। इंगुवामऊ गांव की रीता (24) पत्नी विमल, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी उमा (22) पत्नी कमलेश और शहर के क्योटरा मुहल्ला निवासी मोहम्मद हनीफ (52) को अस्थमा की चपेट में आ जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसी तरह वायरल की चपेट में आए जंगल दफ्तर गली निवासी कवि सिंह (5) पुत्र लल्ला, आदर्श नगर निवासी दिव्यांशी (18) पुत्री भैरम, जवाहर नगर मोहल्ला निवासी श्रीकांत (30), पैलानी क्षेत्र के वंशीडेरा निवासी श्रीचंद्र (50), भरुआ सुमेरपुर के पारा रैपुरा गांव निवासी भइयालाल (55), शहर के तिंदवारी रोड निवासी नीलम (35) पत्नी भूरा, बिसंडा के ओरन निवासी दीपिका (17) पुत्री रज्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राॅमा सेंटर ईएमओ डाॅ. विनीत सचान ने कहा कि बदल रहे मौसम की वजह से लोग वायरल फीवर, खांसी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। अस्थमा पीड़ित विशेष एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed