फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Organization to tackle , mayawati make the CM

संगठन में जुट जाएं, ‘बहन जी’ को फिर सीएम बनाएं

Mon, 02 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 02 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Organization to tackle , mayawati  make the CM

बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मई तक सभी स्तर पर

विज्ञापन
पार्टी का गठन पूरा करने को कहा है। साथ ही पार्टी के लोगों से कहा है कि ‘बहन जी’ को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसमें अभी से जी जान से जुट जाएं।

सोमवार को शहनाई पैलेस मेें आयोजित चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर और बुंदेलखंड प्रभारी तिलकचंद्र अहिरवार, नौशाद अली, सतीश चंद्र जाटव और कमल दोहरे ने संगठन के कामों की समीक्षा की।

पार्टी नेताओं से कहा कि मई 2015 तक सभी इकाइयां गठित कर लें। सेक्टर और जोन स्तर पर हरेक विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग की जाएं। मौजूदा सरकारों की नाकामियों और कानून व्यवस्था की खराब स्थिति से लोगों को आगाह करें। वर्ष 2017 में यूपी में ‘बहन जी’ (मायावती) को पुन: मुख्यमंत्री बनाना है।

रामकिशोर गौतम, रामजी गौतम ने भी संगठन को मजबूत और सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक में कौशलेंद्र वर्मा, बीएम कुशवाहा, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा, विनय महान, श्रीकृष्ण वर्मा, आनंद यादव, मधुसूदन कुशवाहा, फतेह खान, जगदीश गौतम, चंद्रभान पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, रामलखन निषाद, वीरेंद्र वर्मा, अशोक बौद्ध, लल्लू निषाद माौजूद रहे।श्

इसके अलावा मोहम्मद इदरीस, दिनेशचंद्र शुक्ला, मोहम्मद यार खां, इस्लाम खां, गोकरन वर्मा, अवधेश दिनकर, अशरफ उल्ला, ध्यानचंद्र प्रजापति, हमीरपुर के निशात नबी, लाल कादिर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, जिरगाम सिद्दीकी, सालिग राम वर्मा, दरबारीलाल वर्मा, हरीराम कबीर, हरिशंकर राजपूत, दिनेश कुमार वर्मा उर्फ डीके आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed