फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Order to revoke license for not selling fertilizer

Banda News: उर्वरक न बेचने पर लाइसेंस निरस्त करने के आदेश

Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Order to revoke license for not selling fertilizer
उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी जे.रीभा। - फोटो : स्रोत : विभाग
बांदा। बीज खाद का लाइसेंस बना है लेकिन सिर्फ बेच रहे बीज। डीएम ने कृषि अधिकारी को लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए। बुधवार को डीएम जे.रीभा ने कई सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिमि पपरेंदा में शीलन मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बोरियों के नीचे पॉलीथिन व ऊपर तिरपाल लगाने के लिए कहा। अन्नपूर्णा खाद बीज भण्डार लामा में उर्वरक न मिलने पर केंद्र प्रभारी से जानकारी ली तो बताया कि वह खाद का व्यवसाय नहीं करते है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि अधिकारी से कहा कि लाइसेंस उर्वरक का भी बना है। उर्वरक का व्यवसाय न करने पर इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्र मंडी समिति बांदा के गोदाम के फर्श पर सीलन/नमी मिलने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए फर्श पर तिरपाल/ पॉलीथिन बिछाने के बाद उर्वरक की बोरिया रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसीडीएफ के उर्वरक केन्द्र में खाद पर्याप्त मिली। केन्द्र प्रभारी को पॉस मशीन से नियमानुसार उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के किसी भी उर्वरक बिक्री केन्द्र पर उर्वरक का शून्य स्टाक न रहे तथा मांग के अनुरूप उर्वरक बिक्री केन्द्रों को उपलब्ध कराई जाए। अंसल कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, सूर्य प्रकाश,अपर जिला सहकारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed