फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Opposition alliance failed in front of election results: Brijesh Pathak

चुनाव परिणामों के आगे विपक्षी गठबंधन फेल: बृजेश पाठक

Tue, 05 Dec 2023 09:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Dec 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Opposition alliance failed in front of election results: Brijesh Pathak
बांदा। प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर करने की बात कही है। हाल ही में आए चुनाव परिणामों पर कहा कि एक बार फिर विपक्ष फेल हो गया है। मोदी का संकल्प सबका साथ सबका विकास सफल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंडल व जनपद स्तर पर ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। मरीजों को रेफर करने का सिलसिला थमना चाहिए। बिना कारण के मरीजों को रेफर करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले खुद के कार्यों की समीक्षा करें। इस तरह के आरोप लोकतंत्र में ठीक नहीं है। कही हम जीते और कही हारे भी है। सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हेलीकाप्टर से डेढ़ बजे निवाइच आए और एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैलानी चले गए। स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा बैठक के बाद तीन बजे वह वापस लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed