फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Operation launched, 32 minor dOperation launched, 32 minor drivers caught, challanrivers caught, challan

Banda News: अभियान चला पकड़ा 32 नाबालिग चालक, चालान

Mon, 08 Jul 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Operation launched, 32 minor dOperation launched, 32 minor drivers caught, challanrivers caught, challan
बांदा। यातायात पुलिस ने सोमवार को वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 32 नाबालिगों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चलाने वाले नाबालिगों को 18 वर्ष की आयु पूरी न होने तथा वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जो भी नाबालिग दो-पहिया या चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए उन्हें यातायात निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने उनके परिजनों को बुलाकर समझाया और चेतावनी दी।
अभियान में वाहन चला रहे कुल 32 नाबालिगों का चालान किया गया। एसपी ने अभिभावकों से अपील है कि 18 वर्ष कम आयु के किशोर-किशोरियों का वाहन चलाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। कोई भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को दो-पहिया/चार पहिया वाहन न दें।
विज्ञापन

बांदा पुलिस द्वारा इस संबंध में सघन अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी कार्रवाई में अभिभावक/संरक्षक/वाहन स्वामी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया जा सकता है। 25000 रुपये जुर्माना किया जा सकता है। 12 माह के लिए वाहन को रद किया जा सकता है। अपराध करने वाले बच्चे 25 वर्ष की आयु तक के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अपात्र घोषित किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed