फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Open the BJP's pole by putting a chaupal in the markets

बाजारों में चौपाल लगा खोलें भाजपा की पोल

Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Open the BJP's pole by putting a chaupal in the markets
बांदा। सपा व्यापार सभा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बाजारों में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की पोल खोलें। 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। दावा किया कि व्यापारी अपने अस्तित्व की खातिर सपा की सरकार बनाने का मन बनाए हैं। महंगाई से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन की समीक्षा और पदाधिकारी मनोनयन कार्यक्रम में आए प्रदेश महासचिव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न हुआ। व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हैं।
विज्ञापन

व्यापारी प्रदेश से पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कोविड-19 बंदी के वक्त का बिजली माफ नहीं किया जा रहा है। सरकार से मांग कि छोटे-मझोले व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रत्येक बाजार में चौपाल लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि विधान सभा क्षेत्र से लेकर वार्ड व बूथ स्तर तक शीघ्र कमेटियों का गठन किया जाए। बाद में संगठन की समीक्षा की। निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष अशोक भागवानी, नीरज यादव, जमाल बांदवी, सुमित श्रीवास, पवन साहू, गौरव वर्मा, प्रियांशु गुप्ता, आचार्य वृंदावन वैश्य, मुलायम यादव, राहुल कुशवाहा, शकील अंसारी, कमलेश कुशवाहा, इस्लामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed