{"_id":"64cfeab13d2ed5d92208d7c4","slug":"opd-of-ent-and-physiotherapy-in-divisional-hospital-from-today-banda-news-c-212-1-bnd1001-1200-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडलीय चिकित्सालय में आज से ईएनटी और फीजियोथेरेपी की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडलीय चिकित्सालय में आज से ईएनटी और फीजियोथेरेपी की ओपीडी
विज्ञापन
बांदा। 200 शैया उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय में ओपीडी सुचारू रूप से चलाने की कवायद तेज हो गई है। परिसर की साफ-सफाई करा दी गई है। हालांकि यहां सिर्फ दंत विभाग की ओपीडी शुरू है। सोमवार से ईएनटी और फीजियोथेरेपी की ओपीडी शुरू होने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल में संचालित ओपीडी को मंडलीय चिकित्सालय में संचालित कराने की कवायद की जा रही है। इसके लिए परिसर की साफ सफाई कराई गई। दंत विभाग की ओपीडी में शनिवार को 20 मरीजों का इलाज किया गया था। मरीजों का कहना है कि मंडलीय चिकित्सालय में परचे बनाने की सुविधा होनी चाहिए, क्योंकि जिला अस्पताल में पर्चा बनवाकर मंडलीय चिकित्सालय आने में परेशानी होगी। उधर, सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि ओपीडी संचालन की कवायद तेज की गई है। ईएनटी सर्जन की कान के ऑपरेशन में ड्यूटी लगी होने से यह ओपीडी यहां संचालित नहीं की जा सकी। साथ ही फिजियोथेरेपी भी अभी जिला अस्पताल में ही संचालित है। सोमवार से विधिवत ओपीडी संचालन की व्यवस्था की जा रही है।