{"_id":"6144e2da8ebc3ea6b4136a38","slug":"oorjeekaran-na-hone-se-lataka-sanchaalan-banda-news-knp652814220","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जीकरण न होने से लटका संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जीकरण न होने से लटका संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवनिर्मित जिले के पांच नलकूप ऊर्जीकरण के लिए पिछले पांच माह से संचालन के लिए पड़े हुए है।
अधिशासी अभियंता नलकूप ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में ब्लाक जसपुरा के मर्झा व बबेरू के तरायां गांव में 1101 पुन: निर्माण योजना से, ब्लाक महुआ के अजीतपारा में 63 नवीन नलकूप योजना से, ब्लाक बड़ोखर खुर्द के जारी और जमालपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे योजना के तहत नलकूपों का निर्माण कराया गया था।
मर्झा, तरायां व अजीतपारा के नलकूपों के ऊर्जीकरण के लिए विद्युत विभाग को पांच माह पूर्व एस्टीमेट के मुताबिक 7.70 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। जारी और जमालपुर के नलकूपों का विभाग ने अभी तक एस्टीमेट ही नहीं दिया, जिससे नलकूपों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा, जबकि किसान बराबर नलकूप चालू करने के लिए दबाव डाल रहे है।
शासन स्तर से भी नलकूप चालू करने के आदेश दिए गए है। बताया कि हाल ही में अधिशासी अभियंता शहर/ग्रामीण को पत्र भेजकर नलकूपों के ऊर्जीकरण व दो नलकूपों का ऊर्जीकरण का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है, ताकि नलकूपों का संचालन शुरू हो सके।