{"_id":"62892d3619bf9d63371ed91b","slug":"only-two-companies-came-in-the-employment-fair-31-were-given-jobs-banda-news-knp6981073156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में आईं सिर्फ दो कंपनियां, 31 को दी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में आईं सिर्फ दो कंपनियां, 31 को दी नौकरी
Only two companies came in the employment fair, 31 were given jobs
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शनिवार को लगा रोजगार मेले में महज औपचारिकता हुई। दो दिन पूर्व में विभाग की ओर से छह कंपनियों के आने और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, मगर मेले में महज दो कंपनियां ही आईं।
विज्ञापन
इस वजह से तमाम युवाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि विभाग का दावा है कि ऑनलाइन तरीके से कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग किया। मेले में 60 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया। 31 युवा नौकरी के लिए चयनित किए गए, जबकि भर्ती 233 पदों पर होनी है।
विज्ञापन
आईटीआई परिसर में शनिवार को आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी इंजीनियरिंग व्यवसायों के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए लगाया गया। मेले में छह कंपनियों को आना था, लेकिन इसमें महज हैवल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (राजस्थान) और हीरालाल फीलिंग स्टेशन, तिंदवारी के प्रतिनिधि ही आए। कुछ ही बेरोजगारों ने साक्षात्कार दिया। सबसे ज्यादा पद हैवल्स इंडिया कंपनी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।