फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only three thousand out of eight e-rickshaw drivers could be verified

Banda News: आठ में से सिर्फ तीन हजार ई-रिक्शा चालकों का हो सका सत्यापन

Thu, 27 Mar 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Only three thousand out of eight e-rickshaw drivers could be verified
बांदा। शहर में आठ हजार से ज्यादा ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश के बावजूद सिर्फ तीन हजार रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जा सका है। साइबर पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन का कार्य फिलहाल ठप है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर पुलिस ने दो माह पहले शहर के राजकीय इंटर कॉलेज खेल मैदान और राइफल क्लब में 15-15 दिनों का शिविर लगाया था। तीन हजार ई-रिक्शा चालकों के आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो आदि लेकर सत्यापन किया गया। साइबर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की जानकारी से संबंधित एक क्यूआर कोड भी संबंधित ई-रिक्शा में चस्पा किया।
विज्ञापन


ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद ई-रिक्शा चालक की तलाश करने में आसानी हो सके। यात्री भी सफर करने के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करके ई-रिक्शा चालक का नाम पता जान सकते हैं। एएसपी शिवराज का कहना है कि सत्यापन कार्य की गति धीमी है, इसमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed